अजमेर संभागीय आयुक्त ने फूलियाकलां का किया दौरा, राजकीय स्कूल में 21 करोड़ के विकास कार्यों की सराहना

फूलियाकलां। अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ (आईएएस) और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आर. एस. शेखावत ने फूलियाकलां का विशेष दौरा किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय श्री कल्याण उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर वहां विकसित की गई अत्याधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया।
श्री कल्याण सेवा संस्थान (SKSS) के आमंत्रण पर पहुंचे संभागीय आयुक्त ने विद्यालय परिसर में किए गए अभूतपूर्व बदलावों का अवलोकन किया। विद्यालय में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक खेल सुविधाओं सहित शिक्षा का एक नया आधुनिक मॉडल तैयार किया गया है।
संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस बड़े निवेश और विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने माना कि ग्रामीण परिवेश में 21 करोड़ की लागत से तैयार यह स्कूल और इसकी अत्याधुनिक खेल सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
Media Coverage
Dainik Bhaskar Digital
अजमेर कमिश्नर ने किया फूलियाकलां स्कूल का दौरा, 21 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
भीलवाड़ा क्षेत्र की इस विस्तृत रिपोर्ट को भास्कर पर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें।
पूरी खबर यहाँ पढ़ेंShahpura Samwad News
Sach Bedhadak News



